सिविल सर्विस डे
Civil service Day भारत में 21 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस उन सिविल सेवकों को सम्मानित करने का अवसर होता है जो देश के शासन में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं ।यह सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती हैं । इस सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारतीय पुलिस सेवा(IPS) एवं भारतीय विदेश सेवा(IFS) और अन्य कई सेवाएं सम्मिलित है। आईए जानते हैं इसका इतिहास एवं महत्व- भारतीय सिविल सेवक देश को संविधान के सुचारू संचालन में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में व राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने में भी अपना योगदान देते हैं । एक सिविल सेवक अनुभाग स्तर से लेकर जिले एवं संभाग से लेकर प्रदेश और देश की प्रगति के लिए हमेशा 24×7 अपनी सेवाएं देते हैं व अनवरत मानसिक व शारीरिक श्रम करते हैं ,साथ ही देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए व सामाजिक न्याय , समानता जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पाने के लिए सतत प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस समारोह में ...