प्रीति जिंटा का नाम कौन नहीं जानता । वह एक भारतीय सफल फिल्म अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत की एक जानी- पहचानी सफल हस्ती भी है। वर्तमान में प्रीति जिंटा क्रिकेट आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन की सह मालकीन भी है । प्रीति जिंटा को अक्सर अपनी क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई करते हुए देखा जाता है, लेकिन 21 में 2025 को प्रीति जिंटा ने जो काम ऑपरेशन सिंदूर के वीरों के परिवारों को लेकर किया वह अभी तक मुंबई में रहकर अभिनय करने वाले किसी अभिनेता ने नहीं किया है। प्रीति जिंटा के उसे काम को प्रणाम करते हैं जो प्रीति जिंटा ने किया है। पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया जिसके तहत् भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया । इस दौरान भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य से व गर्व से देश का सीना चौड़ा कर दिया । इस बड़े ऑपरेशन के बाद ही अब प्रीति जिंटा ने शहीदों के सैनिकों के परिवारों और बच्चों के कल्याण के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और दक्षिणी पश्चिमी कमान के आर्मी वाइप्स वेलफेयर संगठन को एक करोड़ 10 लाख की मदद की है। हमले के बाद ऑपरे...