19 जनवरी हमारे लिए क्यों खास है

आज 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे देश में मनाई जाती है  l यह उनकी 395 वी जयंती है  । देश के महान शासक और देशभक्त छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म इसी दिनांक को हुआ था । आज का दिन छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायक 
 जीवन को याद करने का भी शुभ दिन होता है। छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए वीरता की मिसाल है । शिवाजी महाराज ने एक सशक्त मराठा  साम्राज्य की नींव रखी। छत्रपति को उनकी माता जीजाबाई ने रामायण और महाभारत की कहानी सुना कर एक महान योद्धा बनाया। 

छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों , आदिलशाह और पुर्तगालियों से संघर्ष करते हुए एक स्वतंत्र  मराठा साम्राज्य की स्थापना की ।
 सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारत में पहली बार एक शक्तिशाली नौसेना की स्थापना की । उन्होंने अरब सागर में पुर्तगाली, ब्रिटिश और डच ताकतों से मुकाबला करने के लिए मजबूत जहाज तैयार किये। इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है।
 हमें अपने बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और उनके संघर्ष की कहानी जीवन की प्रेरणा के लिए सुनाना चाहिए ताकि हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को यह पता चल सके की हमें आजादी और स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं बल्कि बलिदान और वीरता से मिली है।
 जय शिवाजी महाराज, जय सनातन, हर हर महादेव।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Cycling is the best exercise for Health

सिविल सर्विस डे

प्रीति जिंटा "द रियल हीरो ऑफ़ अवर नेशन"